[ad_1]
पुणे6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
इस हमले के बाद किरीट सोमैया वापस मुंबई जा रहे हैं और उन्होंने पुणे के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।
महाविकास अघाड़ी नेताओं पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लगा कर सुर्खियों में आये भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया पर पुणे में हमला हुआ है। भाजपा नेता का आरोप है कि पुणे नगर निगम परिसर में शनिवार शाम को कुछ कथित शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उनपर हमला करते हुए उन्हें सीढ़ियों से नीचे धकेल दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें किरीट सीढ़ियों पर गिरे हुए नजर आते हैं और उनके पीछे जमकर नारेबाजी चल रही है। यह भी कहा जा रहा है कि शिवसेना नेताओं के रुख को देखते हुए सोमैया को वापस जाना पड़ा।
किरीट सोमैया शनिवार शाम को पुणे नगर निगम में कोरोना काल में कोविड सेंटर के कामकाज में भ्रष्टाचार के आरोपों पर मीडिया के सामने अपनी बात रखने के लिए आने वाले थे। वे नगरनिगम की सीढ़ियों के पास जैसे ही पहुंचे पहले से इंतजार कर रहे शिवसैनिकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान सोमैया संग धक्कामुक्की भी हुई। इस दौरान सोमैया के सुरक्षा गार्ड उन्हें बचाते हुए नजर आए। शिवसेना नेताओं के रुख को देखते हुए गार्ड उन्हें बचाते हुए कार में ले गए। इस घटना के बाद बीजेपी और शिवसेना के बीच फिर से सियासी टेंशन पैदा हो गई है।
इस घटना के बाद भाजपा नेता किरीट सोमैया पुणे के संचेती हॉस्पिटल में एडमिट हुए हैं।
हम जवाबा देंगे, हमने चूड़ियां नहीं पहनी है: चंद्रकांत पाटिल
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और कोथरुड विधायक चंद्रकांत पाटिल ने शिवसेना को सीधी चुनौती दी है। उन्होंने कहा, “हम किरीट सोमैया पर हमले का विरोध कर रहे हैं। हम इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। हम अपने हाथों में चूड़ियां नहीं पहनी है। अगर पैरों के नीचे की रेत फिसल जाती है, तो व्यक्ति खत्म हो जाता है। उसे नहीं पता कि हम क्या कर रहे हैं।”
6 महीने पहले भी सोमैया पर हुआ था हमला
आज से 6 महीने पहले भी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता किरीट सौमैया की कार पर महाराष्ट्र के वाशिम जिले में हमला हुआ था। आधा दर्जन हमलावरों ने पत्थर और काली स्याही से उनकी कार पर प्रहार किया था। इसमें कार का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ था। सोमैया ने बताया था कि यह घटना वाशिम में बालाजी पार्टिकल बोर्ड फैक्ट्री के पास हुई। यह फैक्ट्री स्थानीय शिवसेना सांसद भावना गवली के समर्थक की है। इसके बाद सोमैया ने केस भी दर्ज करवाया था।